{"_id":"641d4d3a2019f869eb0ebae5","slug":"injured-stork-found-on-platform-number-two-of-bareilly-junction-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया सारस: घायल होकर बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर गिरा, आईवीआरआई में हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आया सारस: घायल होकर बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर गिरा, आईवीआरआई में हो रहा उपचार
Fri, 24 Mar 2023 01:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:05 PM IST
सार
बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे राजकीय पक्षी सारस घायल अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए आईवीआरआई भेजा गया है।
विज्ञापन
घायल सारस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे राजकीय पक्षी सारस घायल अवस्था में मिला। जीआरपी ने इस बारे में वन विभाग को को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल सारस को कब्जे में ले लिया। उसे लेकर आईवीआरआई पहुंची। वहां घायल सारस का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सारस पक्षी उड़ते हुए किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पंख कट गया, जिससे वह प्लेटफॉर्म नंबर दो गिर गया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। इस बीच घायल सारस को देखने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सायमा से शालिनी बनी युवती: हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- नहीं झेलना होगा तीन तलाक का दर्द
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घायल सारस को देर रात वन विभाग की टीम के साथ इलाज के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सारस ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ है। आईवीआरआई में उसका उपचार चल रहा है।