फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information about police helpline numbers given to girl students

पुलिस आपकी दोस्त: कोई परेशान करे तो 1090 पर करें कॉल, छात्राओं को दी गई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Fri, 18 Jul 2025 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 07:40 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को चौकी चौराहा स्थित महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं।

विज्ञापन
Information about police helpline numbers given to girl students
छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज करने का तरीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्राओं में पुलिस और थाने के प्रति झिझक तोड़ने और कानून पर भरोसा बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को चौकी चौराहा स्थित महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं को पुलिस की भूमिका, कार्यप्रणाली और आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीके की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


एसआई गरिमा जोशी ने छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि संकट के समय पुलिस को दोस्त की तरह याद करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति जब किसी मुश्किल में होता है तो सबसे पहले सहायता के लिए पुलिस को ही खोजता है। उन्होंने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव, और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


छात्राओं को बताया गया कि किसी तरह की असहज स्थिति आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 या फिर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें। पुलिस आपके पास पहुंचेगी, आप चाहेंगे तो इस जानकारी में आपका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं में जागा आत्मविश्वास
थाने में तैनात इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने छात्राओं से पूछा कि उन्होंने यहां क्या-क्या सीखा। तब छात्रा रोशनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के कार्य और व्यवहार को नजदीक से समझा। यह जाना कि पुलिस किस तरह लोगों को सुरक्षा और न्याय के लिए समर्पण के साथ काम करती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए गए।

बेटियां डर कर नहीं डट कर बढ़ेंगी आगे
एसआई पुष्पांजलि सिसोदिया ने किशोरियों के साथ होने वाले अपराध और उनसे बचकर रहने का तरीका बताया। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति से जोड़ते हुए कुछ उदाहरण दिए। छात्राओं से डरकर नहीं डटकर लड़ने की बात कही। कहा कि अगर बेटियां डरेंगी नहीं तो उन्हें कोई खतरा नहीं पहुचा सकता। कभी खतरा महसूस हो तो 1090 पर फोन कर समस्या पुलिस से साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed