फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Industrial park on rubber factory campus

रबर फैक्ट्री की जमीन पर औद्योगिक पार्क बनाने का सुझाव

Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Industrial park on rubber factory campus
बरेली। औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रियल एस्टेट से जुड़े लोगों से बात की। क्रेडाई के अध्यक्ष रमनदीप ने कैबिनेट मंत्री को सुझाव दिया कि बरेली में करीब 18 साल से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री की 1200 एकड़ जमीन पर औद्योगिक पार्क विकसित किया जाए तो नए उद्योगों से मजदूरों को रोजगार के अवसर सुलभ होंगे।
विज्ञापन

क्रेडाई अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इसे लेकर पहले भी कई बार प्लानिंग तो बनी लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने लाखों मजदूरों को रोजगार छीन लिया है। वे गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। क्रेडाई अध्यक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर बिल्डर और डेवलपर्स के साथ मिलकर इंडस्ट्री हब विकसित करने की नीति में कम से कम 100 एकड़ भूमि होने की बाध्यता खत्म होनी चाहिए। इसकी सीमा 25 एकड़ कर देनी चाहिए। कैनिबेट मंत्री ने जल्द ही इसमें भी बदलाव करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed