{"_id":"60e4ad568ebc3ec204519ed0","slug":"indoor-stadium-to-be-built-from-nine-crores-in-sports-stadium-bareilly-news-bly4521829183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ करोड़ से बनाया जाएगा इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ करोड़ से बनाया जाएगा इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन
बाहर से कुछ एसा दिखेगा स्टेडियम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फोल्डिंग कोर्ट भी तैयार किया जाएगा, एक ही कोर्ट पर होंगे कई खेल
विज्ञापन
बरेली। जल्द ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम नजर आएगा। खास बात यह है कि यह स्टेडियम पूरी तरह वातानुकूलित होगा। स्मार्ट सिटी के तहत इसका निर्माण कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्क आर्डर जारी होने के साथ ही निर्माण शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।
प्रस्तावित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक बड़ा बहुउद्देश्यीय हॉल होगा। इसमें हैंडबॉल, जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस जैसे खेल खेल जा सकेंगे। स्मार्ट सिटी वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम तैयार होने के बाद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा इसमें चिकित्सा कक्ष, उपकरण के लिए भंडारण कक्ष, शौचालय, शॉवर और चेंजिंग रूम, वीआईपी लाउंज, मीडिया बॉक्स आदि तैयार किए जाएंगे। उन्होंनने बताया कि इनडोर स्टेडियम में फोल्डिंग कोर्ट तैयार किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी एक ही कोर्ट पर टेबिल टेनिस, बैडमिंटन जैसे गेम के लिए उसे तत्काल बदल सकेंगे।

पूरे किए जाएंगे अंतर्राष्ट्रीय मानक
बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हैंडबाल, वालीबॉल, बास्केटबॉल आदि खेलों के लिए भी यहां विशेष कोर्ट बनाए जाएंगे। जिनके मानक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होंगे। इसके साथ स्कोर बोर्ड और रात में भी खेलों के आयोजन के लिए लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन