फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased toll tax rates will be implemented from 12 midnight tonight

Bareilly News: आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी टोल टैक्स की बढ़ी दरें

Mon, 01 Apr 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Increased toll tax rates will be implemented from 12 midnight tonight
बरेली। दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत और नैनीताल का सफर रविवार रात 12 बजे से महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स की बढ़ी दरें रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। कार, वैन, जीप के टोल टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई है पर अन्य भारी वाहनों पर पांच से दस रुपये तक की वृद्धि की गई है। मासिक पास के लिए अब 10 रुपये ज्यादा (340 रुपये) चुकाने होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाईवे पर इस साल भी एक अप्रैल से कर में बढ़ोतरी की है। पीलीभीत रोड पर लभेड़ा टोल पर कार, जीप व अन्य हल्के वाहनों के लिए पहले की तरह 70 रुपये देने होंगे। डबल एक्सल वाली बस और ट्रक के लिए 240 रुपये देने होंगे। फरीदपुर टोल प्लाजा पर कार जीप, वैन व हल्के वाहनों को पहले की तरह 130 रुपये देने होंगे। डबल एक्सल वाली बस व ट्रक के लिए 440 रुपये देने होंगे। शाहजहांपुर के हिटौटा टोल प्लाजा पर भी कार जीप व हल्के वाहन के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्हें पहले की तरह 40 रुपये देेने होंगे। डबल एक्सल की बस व ट्रक के लिए 130 रुपये देने होंगे। मैगलगंज टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों को 130 रुपये, डबल एक्सल वाली बस व ट्रक के लिए 445 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि में रोजाना आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को मासिक पास के लिए 330 की जगह 340 रुपये देने होंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि 15 मार्च से पेटीएम से जुड़े फास्टैग निष्क्रिय हो गए हैं। अगर किसी को समस्या होती है तो उसे मौके पर ही नया फास्टैग उपलब्ध करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


टोल प्लाजा पर 31 मार्च की आधी रात से कर की बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। सभी जगह लिस्ट चस्पा करा दी गई है। - बीपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed