फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax team raids Superior Liquor Factory in Bareilly

UP News: बरेली में सुपीरियर शराब फैक्टरी पर आयकर टीम ने मारा छापा, खंगाले कारोबार से जुड़े दस्तावेज

Wed, 18 Feb 2026 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:05 PM IST
सार

बरेली में आयकर विभाग की टीम ने सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्टरी में छापा मारा है। दिल्ली से आई आयकर के अफसरों की टीम ने मंगलवार देर शाम फैक्टरी में पहुंचकर जांच शुरू की। बुधवार दोपहर बाद तक जांच जारी रही। 

विज्ञापन
Income Tax team raids Superior Liquor Factory in Bareilly
सुपीरियर फैक्टरी के बाहर खड़ी गाड़ियां - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली से सीबीगंज में रामपुर रोड स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज फैक्टरी पर मंगलवार देर शाम दिल्ली की आयकर टीम ने छापा मारा। अफसरों ने फैक्टरी कर्मियों के फोन जब्त कर सघन छानबीन शुरू की। टीम के साथ पीएसी जवान भी हैं ताकि किसी तरह के विरोधाभास को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन


सुपीरियर इंडस्ट्रीज फैक्टरी में कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब का उत्पादन होता है। मंगलवार शाम सवा छह बजे पांच गाड़ियों से आयकर टीम एक गाड़ी पीएसी जवानों के साथ फैक्टरी पहुंची। प्रवेश करते ही टीम ने पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया। शुरुआत गेट में अंदर से ताला लगाने और मोबाइल जब्त करने से हुई। फिर कार्यालय के लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर, बिल वाउचर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


किसी को भी बगैर अनुमति फैक्टरी के अंदर-बाहर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। फैक्टरी के अंदर-बाहर पीएसी जवान मौजूद रहे। देर शाम छापा शुरू होने से आसपास के फैक्टरी संचालकों को भनक तक नहीं लगी। परिसर के गोदामों में मौजूद मजदूरों के भी मोबाइल लेकर शटर नीचे कर काम करने की अनुमति दी। शिफ्ट खत्म होने पर एक-एक कर्मचारी की सघन जांच के बाद ही टीम ने उन्हें बाहर जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर डेटा रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका पर छापा
बताया जाता है कि सुपीरियर शराब फैक्टरी की ओर से जमा किए जा रहे आयकर रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर अनियमिता मिली है। इसके बाद टीम ने गोपनीय तरीके से कारोबार का डेटा जुटाया तो आयकर चोरी प्रतीत हुई। फैक्टरी पर छापा से पूर्व जांच के दौरान कोई अड़चन न रहे इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पीएसी जवानों को भी साथ लेकर आए। स्थानीय पुलिस चौकी या थाना में भी सूचना नहीं दी।

छापा की पल-पल की जानकारी जुटाते रहे कारोबारी
मंगलवार देर शाम से चल रहे छापा की जानकारी बुधवार सुबह हुई तो उद्यमी और कारोबारियों में हलचल मच गई। एक दूसरे को फोन कर पल पल की अपडेट लेने की कोशिश करने लगे। फैक्टरी संचालक का फोन स्विच ऑफ होने से कयासों का दौर जारी रहा। कोई सौ तो दो कोई दो सौ करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान जताता रहा। गोपनीयता के चलते अफसरों ने कुछ कहने से इंकार कर दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed