फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   income tax team investigation underway in case of cash recovering from youtuber house

UP: यूट्यूबर ने एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, आयकर टीम कर रही जांच; बरामद रकम को लेकर ये कहा

Mon, 17 Jul 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

यूट्यूबर तस्लीम के घर पर दो दिन पहले हुई छापामारी में 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। आयकर विभाग की टीम ने थाने में रखी गई धनराशि यूटयूबर को लौटाने को कहा है, लेकिन मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

विज्ञापन
income tax team investigation underway in case of cash recovering from youtuber house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज तहसील क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव के यूट्यूबर तस्लीम के घर पर दो दिन पहले हुई छापामारी में 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। आयकर विभाग की टीम ने थाने में रखी गई धनराशि सोमवार को यूटयूबर को लौटाने को कहा है। इधर, संबंधित अभिलेखों की सघन जांच जारी है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को गोपनीय सूचना पर मिली थी कि तस्लीम पुत्र मौजम खां अनैतिक तरीके से रुपय कमाकर शानदार मकान बना रखा है। छानबीन को पहुंचे पुलिसकर्मियों को घर से 24 लाख रुपये बरामद होने पर आयकर विभाग को सूचना दी थी। देर शाम आयकर टीम ने जांच शुरू की थी। बरामद 24 लाख रुपये थाने में जमा करा दिए गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: यूट्यूबर तस्लीम के घर पुलिस ने मारा छापा, 24 लाख रुपये बरामद; आयकर टीम जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रविवार सुबह तक जारी रही। फिर यूटयूबर को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया था। पूछताछ में नकदी के संबंध में जानकारी सही प्रतीत होने पर रुपये लौटाने को कहा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने तस्लीम की आय का जरिया यूटयूब चैनल होने का जिक्र किया है। विस्तृत जांच के बाद ही प्रकरण में कुछ कहने की बात कही है।

चैनल से बताता है शेयर बाजार की जानकारी

पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि वह यूटयूब चैनल से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देता है। वर्ष 2017 में बीटेक के बाद यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारियां देता है। चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। पिछले साल 1.20 करोड़ का कारोबार था। उसने 40 लाख का टैक्स भरा था। बरामद नकदी के बारे में उसे शादी में मिले रुपये हैं। 10 लाख मिले थे, नौ लाख बैंक से निकाले थे।

नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच आयकर टीम कर रही है। रुपये लौटाने का कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हैं। रुपये थाने में सुरक्षित रखे हैं। निर्देश मिलने पर वापस कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed