फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax Day today, the building decorated like a bride

आयकर दिवस आज, दुल्हन की तरह सजाया गया भवन

Sat, 24 Jul 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Day today, the building decorated like a bride
आयकर भवन में की गई सजावट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वर्ष 2010 में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने की थी शुरुआत

विज्ञापन
बरेली। आज शनिवार को आयकर दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयकर भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
देश में आयकर विभाग की स्थापना के 24 जुलाई को 157 साल पूरे हो जाएंगे। आयकर कर्मचारी महासंघ के जोनल सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि आयकर दिवस मनाने की शुरुआत 24 जुलाई, 2010 को तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने की थी। शनिवार को आयकर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयकर भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसके बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आशीष वर्मा प्रदेश भर के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आयकर विभाग के देश में करीब साढ़े सात सौ ऑफिस हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed