{"_id":"58ebdc934f1c1be275cf52c8","slug":"in-episode-epm-ataur-reached-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अताउर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अताउर
बरेली।
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
In episode EPM Ataur reached the Supreme Court
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी को लेकर पूर्व विधायक और बहेड़ी से सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रहे अताउर्रहमान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अताउर्रहमान की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को तीन सदस्यीय बेंच ने सुनवाई की। अताउर्रहमान की ओर से उनके अधिवक्ता पी चिदंबरम केस लड़ेंगे। पूर्व विधायक की मानें तो प्रथम दृष्टया याचिका स्वीकार कर ली गई है। रिट पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
पूर्व विधायक के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में उन्होंने तर्क रखा है कि भाजपा नेता डा. सुब्रमण्यम स्वामी 2013 में ईवीएम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। तीन साल से इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जिनके आधार पर साबित हो सकता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। अताउर्रहमान ने बताया कि उनकी तरह बसपा के एक नेता ने भी ईवीएम में छेड़छाड़ पर सुप्रीम कोर्ट में पहले से याचिका दायर कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दोनों याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई हुई। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल रखी है। पूर्व विधायक ने कहा कि वह चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट की कमेटी ईवीएम की जांच करे ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके।
बसपा का धरना प्रदर्शन आज
बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों मेें ईवीएम मेें छेड़छाड़ के विरोध में पार्टी 11 बजे से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें पार्टी के सभी हारे हुए प्रत्याशियों के अलावा संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।