फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA has also defeated the DM -11

डीएम-11 ने आईएमए को किया पराजित 

Tue, 01 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 01 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
IMA has also defeated the DM -11
IMA has also defeated the DM -11 - फोटो : बरेली, अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों और डाक्टर्स सोमवार को छुट्टी के दिन का भरपूर लाभ उठाते हुए डट कर क्रिकेट खेला। दोनों टीनों के बीच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम ने डाक्टरों को पराजित कर दिया। वहीं डीएम ने शानदार अर्ध शतक बना कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

यह दोनों टीमें डीएम-11 और आईएमए-11 के नाम से मैदान पर उतरी। टास जीत कर डीएम-11 के कप्तान डीएम पंकज यादव ने पहले फीलडिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी को उतरी आईएमए की टीम कमाल नहीं दिखा पाई। इसमें डा. आरपी सिंह ने सार्वाधिक 28 रन और डा. सुरेश गोयल ने 14 रन बनाए। पूरी पारी 103 रन पर सिमट गई। इधर डीएम-11 की ओर से सीडीओ शिव सहाय अवस्थी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

इसके जवाब में उतरी प्रशासन टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी डीएम पंकज यादव व एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने धमाल मचा दिया। इसमें डीएम ने नाबाद 53 रन बनाए तो एसएसपी ने 25 रनों का शानदार योगदान दिया। वहीं एएसपी आकाश तोमर ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्ट्राइक रोटेट कराते हुए डीएम को अर्ध शतक बनाने में सहयोग किया। इस तरह डीएम-11 ने 18वें ओवर में ही 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की कमेंट्री एएसपी डा. सतीश व डा. सत्येंद्र सिंह ने की। इस दौरान आईएमए सचिव डा. राजेश कक्कड़, डा. विमल भारद्वाज, डा. आरके सिंह, डा. अनूप आर्या, डा. वीवी सिंह व तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।  
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed