फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMA elections today, if votes are equal then coin will be the decider

Bareilly News: आईएमए चुनाव आज, वोट बराबर हुए तो सिक्का होगा निर्णायक

Sun, 15 Sep 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
IMA elections today, if votes are equal then coin will be the decider
- आईएमए भवन में आज सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान करेंगे चिकित्सक
विज्ञापन


बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली चैप्टर का चुनाव रविवार को होगा। मतदान में अगर किसी पद पर भी वोट बराबर रहे तो दोबारा मतगणना नहीं होगी। सिक्का उछालकर जीत-हार का फैसला किया जाएगा। चुनाव समिति ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है।
शनिवार को आईएमए भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। समिति के चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह के मुताबिक रविवार को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, कार्यकारी समिति सदस्यों के 42 पदों के लिए 61 दावेदार हैं। पीआरओ के एक पद के लिए तीन आवेदन आए थे, पर नियमानुसार न होने से तीनों खारिज कर दिए गए। इस पद पर अब कोई चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन

सचिव पद पर डॉ. रतन पाल सिंह, हॉस्पिटल एडवाइजरी समिति सदस्य पद पर डॉ. दुष्यंत कुमार निर्विरोध निर्वाचित हैं। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मेंबर स्टेट काउंसिल, कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर चुनाव 15 सितंबर को सुबह 8 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सौ चिकित्सक करेंगे मतदान
डॉ. सत्येंद्र के मुताबिक आईएमए परिवार के नौ सौ चिकित्सक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के तुरंत बाद मतपत्रों की छंटनी और मतगणना होगी। रात नौ बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने का अनुमान है। इस चुनाव के जरिये आगामी वर्ष 2025-26 के लिए पदाधिकारी निर्वाचित होंगे। एक अक्तूबर से बीते वर्ष निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी पदभार संभालेगी। बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल, चेयरमैन बाइलॉज कमेटी डॉ. रवि मेहरा समेत डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed