{"_id":"5fe38d5c8ebc3e3c82243e8c","slug":"illegal-occupation-removed-in-front-of-metropolitan-gate-amidst-uproar-bareilly-news-bly4312313143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच महानगर गेट के सामने हटाए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच महानगर गेट के सामने हटाए गए अवैध कब्जे
विज्ञापन
महानगर रोड पर नगर निगम की जगह से कब्जा हटाती अतिक्रमण की टीम और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध पर बुलाई गई पुलिस, आज फिर हटाए जाएंगे कब्जे
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर गलत पैमाइश का आरोप लगाते हुए व्यापारी ने जमकर हंगामा किया। हालांकि टीम ने पुलिस की मदद से निर्माण ध्वस्त कर दिया। बाकी कब्जों पर गुरुवार को कार्रवाई की जाएगी।
महानगर कॉलोनी के गेट के सामने जमीन पहले ग्राम समाज में थी जो अब नगर निगम के दायरे में आ गई है। कुछ समय पहले जांच में इस जमीन पर कई लोगों का कब्जा मिला। निगम के अफसरों ने इसके बाद जेई कौशलेंद्र रस्तोगी को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था। बुधवार को निगम की टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंची तो कब्जेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। वीरभान गुप्ता ने अपनी निर्माणाधीन दुकान तोड़ने पर कोर्ट का स्टे दिखाया मगर गाटा नंबर पर पेच फंस गया। हंगामा हुआ तो नगर निगम के एक्सईएन संजीव सिंह पहुंच गए और भारी संख्या में पुलिस भी बुला ली। इसके बाद जेसीबी से काफी निर्माण गिरा दिया गया। टीम गुरुवार को यहां बाकी कब्जे भी हटाएगी।