{"_id":"6918efe724bff629ee0d4df3","slug":"iitf-will-showcase-bareillys-handicrafts-abroad-bareilly-news-c-4-vns1074-767157-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईआईटीएफ से विदेशों में चमकेगी बरेली की हस्तशिल्प कारीगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईआईटीएफ से विदेशों में चमकेगी बरेली की हस्तशिल्प कारीगरी
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली में आगामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में बरेली के हस्तशिल्प हुनर के प्रदर्शन और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए शासन ने हस्तशिल्पियों की सूची इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) को भेजी है। इसमें एक जिला एक उत्पाद से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।
उद्योग उपायुक्त विकास यादव के मुताबिक, पिछले माह शासन को ओडीओपी से जुड़े हस्तशिल्पियों की सूची भेजी गई थी, ताकि लोकल टू ग्लोबल और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से जुड़े उद्यमियों को वैश्विक बाजार मिल सके। उन्होंने बताया कि बरेली के कई हस्तशिल्प की मांग विदेशों में है। इसमें जरी-जरदोजी की सुनहरी कढ़ाई की कला यूरोप, अरब समेत 40 देशों में निर्यात हो रही है।
ओडीओपी से उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, निर्यात में वृद्धि हुई। कुछ हस्तशिल्पियों ने कई मंच पर वैश्विक बाजार तक पहुंचने के लिए शासन से सहयोग की मांग की थी। बरेली का हुनर ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और खाड़ी देशों के बाजारों में अपनी जगह बना चुका है। लेदर जैकेट, बैग, क्लच, दुपट्टों, पार्टी वियर गाउंस पर जरी–जरदोजी की कढ़ाई विदेशी ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है।
विज्ञापन
इन हस्तशिल्प उद्यमियों के लगेंगे स्टॉल
रजगढिया एक्सपोर्ट, नवाब जरी आर्ट, रश्मि जरी आर्ट, सनम जरी आर्ट, शिखा एंटरप्राइजेज, कमल ट्रेडर्स, अमन अटायर प्राइवेट लिमिटेड, एमए इंटरनेशनल, कादरी एंड संस, साकिब जरी आर्ट, कुमकुम जरी-जरदोजी समेत अन्य उद्यमी शामिल हैं। उपायुक्त के अनुसार उद्यमियों ने उत्पादों को ग्लोबल डिमांड के अनुसार तैयार किया है। निर्यात के नए करार होंगे और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बरेली की पहचान और मजबूत होगी। ब्यूरो