{"_id":"66da5d26e383f2ec8503bd29","slug":"igrs-bareilly-range-again-tops-in-up-bareilly-news-c-4-bly1015-475064-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस : यूपी में फिर अव्वल आई बरेली रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस : यूपी में फिर अव्वल आई बरेली रेंज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के चारों जिलों को उपयोगी, कई थानों ने बनाया रिकार्ड, आईजी देंगे कर्मचारियों को प्रमाणपत्र
बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर अगस्त माह की रैंकिंग में बरेली रेंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कर्मचारियों को शाबासी दी है।
अगस्त में बरेली परिक्षेत्र के 85 थानों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। इनमें बरेली के थाना अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, देवरनिया, क्योलड़िया, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, कैंट, फतेहगंज पूर्वी शामिल हैं।
बदायूं के थाना कुंवरगांव, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, उसावां, कादरचौक, उघैती, उसहैत, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइन सूची में शामिल हैं। वहीं, पीलीभीत के माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियूरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा भी पहले पायदान पर हैं।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, जलालाबाद, कलान, अल्लाहगंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, पुवायांं, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज ने भी आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग मे संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आईजी ने परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू रानी, आरक्षी सलिल सक्सेना व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अन्य जिलों के थानों पर कार्यरत आईजीआरएस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। जिन जिलों व थानों का जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो