फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   area affected by the murders will be marked with Google Map in Bareilly

Bareilly News: शाही के बाद शीशगढ़ में महिला की हत्या, आईजी ने लिया संज्ञान, गूगल मैप से चिह्नित होगा इलाका

Mon, 27 Nov 2023 12:39 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों लगातार हत्याओं के बाद इलाके में दर्जन भर पुलिस टीमें लगाई थीं। उन दिनों महिलाओं की हत्याएं थम गई थीं। अब दोबारा वही स्थिति है। आईजी ने पूरे इलाके को गूगल मैप से चिन्हित करने का निर्देश दिया है।  

विज्ञापन
area affected by the murders will be marked with Google Map in Bareilly
शीशगढ़ में यहीं पर मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही व उससे सटे इलाके में लगातार नौवीं महिला की एक ही तरीके से हत्या होने से पुलिस बैकफुट पर है। अब तक की सारी कवायद धराशायी होती दिख रही है। आईजी ने फिर संज्ञान लेकर गूगल मैप से हत्याओं के प्रभावित इलाके को चिह्नित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों लगातार हत्याओं के बाद इलाके में दर्जन भर पुलिस टीमें लगाई थीं। उन दिनों महिलाओं की हत्याएं थम गई थीं। अब दोबारा वही स्थिति है। पिछले दिनों दुलारी देवी की मौत के बाद पुलिस की टीमें शाही इलाके में लगी हैं तो उससे सटे शीशगढ़ के गांव में हत्या हो गई। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि गूगल मैप से ऐसे इलाके को चिह्नित किया जाएगा, जहां गले में फंदा लगे महिलाओं के शव मिले हैं। भले ही उन मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ भी रही हो। उस इलाके में गांव-गांव पंचायत कर ग्रामीणों व प्रधानों की मदद से संदिग्धों व मानसिक विकृत लोगों को चिह्नित किया जाएगा। जेल से छूटे अपराधियों की भी तस्दीक और उनकी भूमिका का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी की जाएगी, जिन्हें किसी उम्रदराज महिला से किसी तरह का धोखा मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला

दुलारी देवी समेत कुछ महिलाओं की मौत के मामले में सारे साक्ष्य हत्या से जुड़े होने के बावजूद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। कुछ में तो विसरा की रिपोर्ट भी सामान्य ही आई है। ऐसे में कुछ गुत्थियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझा रखी हैं। आईजी ने बताया कि विवेचकों को निर्देश दिया जाएगा कि पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टरों के साथ बैठकर ऐसे मामलों में मौत की अन्य संभावनाओं को लेकर जानकारी जुटाएं।

अब शीशगढ़ में मिला शव 
शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर में 57 वर्षीय उर्मिला का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। साड़ी से गला कसकर उसकी हत्या की गई। वह भी चारा लेकर खेत से लौट रही थीं। उनके पति वेदप्रकाश ने बताया कि दो बेटे और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार है। बड़ा बेटा बहू के साथ ससुराल गया था। छोटा बेटा उनके साथ ही रहता है। वह बेटे के साथ जाफरपुर में किसी काम से गए थे। 

उन्होंने बताया कि उर्मिला को जाने क्या सूझी जो अकेली ही खेत पर चली गईं। बताया कि वह धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह हर रविवार राधास्वामी के सत्संग में जाती थीं। रविवार सुबह भी वह सत्संग में गई थीं। वहां से दो बजे लौटकर उन्हें भोजन बनाकर दिया।

इन महिलाओं हो चुकी है हत्या 
शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा गांव की धानवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा देवी व शाही के गांव खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में एक ही तरह से जान जा चुकी है। 

अधिकांश महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। कुछ के शव खराब हो चुके थे तो पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के बहाने हत्या की बात खारिज कर दी। शुरू के एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed