फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IG strict about the laziness of Bahedi police on smack smuggling

Bareilly News: स्मैक तस्करी पर बहेड़ी पुलिस की सुस्ती को लेकर आईजी सख्त

Sat, 02 Sep 2023 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
IG strict about the laziness of Bahedi police on smack smuggling
बरेली। बहेड़ी होकर उत्तराखंड के लिए ले जाई जा रही स्मैक के मामले में आईजी सख्त हुए हैं। उन्होंने एसएसपी को फोन पर जांच व कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ''नशामुक्त हो उत्तराखंड'' अभियान चला रही है। वहां स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। स्मैक की लगातार बरामदगी हो रही है। अधिकतर स्मैक तस्कर व हैंडलर बरेली जिले के ही बताए जा रहे हैं। पहाड़ों पर युवाओं की नसों में जो नशा घोल रही 90 फीसदी स्मैक भी बरेली से ही जाती है। रुद्रपुर व नैनीताल पुलिस के अधिकारी इस कार्रवाई के दम पर अपनी सरकार से शाबासी ले रहे हैं, जबकि बहेड़ी व इस रोड के दूसरे थाने देवरनिया व भोजीपुरा की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

इस मामले में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को निर्देश दिए हैं कि बहेड़ी सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और स्मैक की खेप व तस्कर स्थानीय स्तर पर ही पकड़े जाएं ताकि दूसरे राज्य में बरेली की बदनामी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed