फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you want to take ticket from Congress then you have to make ten thousand members

कांग्रेस से टिकट लेना है तो बनाने होंगे दस हजार सदस्य

Tue, 07 Dec 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
If you want to take ticket from Congress then you have to make ten thousand members
demo photo - फोटो : demo pic
बरेली। कांग्रेस की ओर से इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान पर पार्टी हाईकमान नजर बनाए है। सोमवार को बरेली के अटारी भवन में आठ जिलों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए टिकट का आवेदन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 10 हजार सदस्य बनाने अनिवार्य हैं। सभी 10 दिसंबर तक सदस्यता की रसीदें प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग सदस्यता का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करेंगे, उनके टिकट आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। बैठक में बरेली जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, बदायूं जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, महानगर अध्यक्ष असरार अहमद, रामपुर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, कासगंज जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि महासचिव अमित पाठक, महानगर अध्यक्ष के प्रतिनिधि गजेंद्र पाल, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महासचिव एवं सदस्यता अभियान संयोजक कुमुद गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed