उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो साथ ले जाएं कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट
शर्तों में घिरे उत्तराखंड जाने वाले सैलानी, 12 घंटे से ज्यादा रुकने पर लागू होगी यह पाबंदी
विज्ञापन
दिन के दिन उत्तराखंड से लौटने वालों के लिए ई पास और सीमा पर पंजीकरण कराना जरूरी
बहेड़ी। केंद्र सरकार की ओर से अंतर्राज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर आवाजाही पर लगी रोक हटा लिए जाने के बाद भी उत्तराखंड में अब भी कड़ी शर्तों के साथ ही लोगों को प्रवेश मिल रहा है। यूपी से लगी सीमा पर अब भी उत्तराखंड पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं। नई पाबंदी के मुताबिक 12 घंटों से ज्यादा समय से बाहर से उत्तराखंड में आने वालों को सीमा के बैरियर पर पिछले 72 घंटों में जारी हुई कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। यही शर्त सैलानियों पर भी लागू होगी। दिन के दिन उत्तराखंड से लौटने वालों पर भी ई पास और सीमा पर पंजीकरण कराने की अनिवार्यता लागू रहेगी।
केंद्र सरकार ने 22 अगस्त को किसी भी राज्य में आने-जाने के लिए अनुमति की बाध्यता खत्म कर दी थी लेकिन यूपी की सीमा पर पुलभट्टा के पास उत्तराखंड पुलिस ने बैरियर लगा रखा है जहां बगैर ईपास नो एंट्री की व्यवस्था अब भी लागू है। उत्तराखंड सरकार ने 30 अगस्त को नई गाइड लाइन जारी की थी जिसमें केंद्र के आदेश पर प्रदेश में प्रवेश पर पाबंदी तो हटा ली लेकिन कई कड़ी शर्तें लागू की हैं। दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए ई पास की अनिवार्यता बरकरार रहेगी। उन्हें सीमा पर बने बैरियर पर पंजीकरण भी कराना होगा। 12 घंटों से ज्यादा उत्तराखंड में रहने वालों को पिछले 72 घंटों में जारी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखानी होगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर जिन लोगों को सिर्फ एक दिन के लिए उत्तराखंड जाना है, उन्हें अपने ईपास की सीमा पर एंट्री ही करानी होगी। दो हजार लोगों के प्रतिदिन उत्तराखंड में प्रवेश की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है। अंतर्राज्यीय रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू नहीं किया गया है। बसें सीमा पर ही यात्रियों को छोड़कर लौट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में प्रवेश पर पाबंदी हटा दी गई है। लेकिन सीमा पर बैरियर बने रहेंगे। दूसरे राज्यों से आने वालों को ईपास व्यवस्था, पंजीकरण के साथ 72 घंटे की कोरोना रिपोर्ट लाना जरूरी है। इसके बिना किसी दशा में प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर कोई प्रवेश कर भी गया तो पकडे़ जाने के बाद उसे सीधे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा। सरकार की नई गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। - रंजना राजगुरु डीएम ऊधमसिंह नगर
प्रदेश की सीमा पर रोजाना ड्यूटी बदली जा रही है। उत्तराखंड पुलिस पर निगरानी रखने के लिए बार्डर पर मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। सरकार की गाइड लाइन को लागू कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। - डीएस कुंवर एसएसपी ऊधमसिंह नगर
दिन के दिन उत्तराखंड से लौटने वालों के लिए ई पास और सीमा पर पंजीकरण कराना जरूरी बहेड़ी। केंद्र सरकार की ओर से अंतर्राज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर आवाजाही पर लगी रोक हटा लिए जाने के बाद भी उत्तराखंड में अब भी कड़ी शर्तों के साथ ही लोगों को प्रवेश मिल रहा है। यूपी से लगी सीमा पर अब भी उत्तराखंड पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं। नई पाबंदी के मुताबिक 12 घंटों से ज्यादा समय से बाहर से उत्तराखंड में आने वालों को सीमा के बैरियर पर पिछले 72 घंटों में जारी हुई कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। यही शर्त सैलानियों पर भी लागू होगी। दिन के दिन उत्तराखंड से लौटने वालों पर भी ई पास और सीमा पर पंजीकरण कराने की अनिवार्यता लागू रहेगी।