फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If this condition is there then Chaupula Marg will remain closed till October

अक्तूबर तक खोदाई करेगा जल निगम..तो दो महीने बंद रहेगा चौपुला मार्ग

Thu, 03 Sep 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
If this condition is there then Chaupula Marg will remain closed till October
चौपुला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। जल निगम के काम की यही रफ्तार रही तो चौपुला मार्ग पर अक्तूबर तक आवाजाही बंद ही रहेगी। फिलहाल जल निगम की खुदाई की वजह से इस रोड को बंद कर दिया गया है। अयूब खां से चौपुला तक जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन के लिए जल निगम खुदाई करा रहा है। अंधाधुंध खुदाई से दूसरी तरफ की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यही वजह थी कि इस मार्ग को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

जल निगम को यहां अभी अक्तूबर तक खुदाई करनी है। मतलब साफ है कि अभी दो महीने तक इस मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चल पाएंगे। हालांकि छोटे वाहनों को निकलने की इजाजत दे दी गई है। जल निगम ने इस सड़क पर अंधाधुंध तरीके से खुदाई की है। लापरवाही से की गई खुदाई से जब दूसरी तरफ की सड़क दरक गई तो जल निगम ने उसकी सही से मरम्मत कराने के बजाए महज खानापूरी कर दी। एक अन्य विभाग के कुछ सिविल इंजीनियरों का कहना है कि सड़क पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर दी गई है। यह सड़क अगले साल की एक बारिश भी नहीं झेल पाएगी। डिवाइडर के पास से ही सड़क टूटेगी। इन इंजीनियरों ने बताया कि यदि सड़क की खुदाई करते समय डिवाइडर से करीब दो फीट की दूरी से खोदाई की जाती और मिट्टी की सफाई करते हुए खुदाई जारी रहती तो सड़क के दूसरे हिस्से पर कभी नुकसान नहीं होता। लेकिन जल निगम ने डिवाइडर से इतना सटकर लापरवाही से खुदाई की कि डिवाइडर तक क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में सड़क के दूसरे हिस्से को दरकना ही था।
विज्ञापन

मिट्टी उड़ने से स्थानीय लोग भी परेशान

इसी सड़क पर खुदाई हो चुके हिस्से को मिट्टी से बंद किया जा रहा है। लेकिन उसकी कुटाई नहीं हो रही है और न ही उसका समतलीकरण कराया जा रहा है। ऐसे में धूप निकलने के बाद मिट्टी सूखकर उड़ रही है। इससे राहगीर और स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार को दोपहर बाद जब धूल अधिक उड़ी तो वहां जल निगम ने पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर तक काम पूरा करना है

जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि उन्हें इस सीवर लाइन का काम अक्तूबर तक पूरा करना है। अक्तूबर तक उन्हें समय मिला है। उस समय अवधि में वह इसका काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed