{"_id":"5e4310e98ebc3ee5d338b5cc","slug":"if-the-car-did-not-start-the-teachers-pushed-the-girl-students-bareilly-news-bly395519613","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्ट न हुई कार तो शिक्षिकाओं ने छात्राओं से लगवाया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्ट न हुई कार तो शिक्षिकाओं ने छात्राओं से लगवाया धक्का
विज्ञापन
बच्चों ने लगाया शिक्षिका की कार में धक्का।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान और गणित की प्रतियोगिता में हिस्सा दिलाने के लिए छात्राओं को लेकर पहुंचीं शिक्षिकाओं ने स्टार्ट नहीं हो रही कार में उनसे धक्का लगवाया। जब इस बात का पता ग्रामीणों को चला तो उन्होंने विरोेध किया, इसके बाद शिक्षिकाएं कार को मौके पर ही छोड़कर चली गईं। इस पूरे मामले का किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। एबीआरसी ने मामले की जांच कर आरोपी शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की बात कही है।
प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान और गणित की प्रतियोगिता थी, इसमें क्षेत्र के अन्य विद्यालयों से भी छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। बताते हैं कि प्राथमिक विद्यालय सेंधा से चार छात्राओं को लेकर आईं दो शिक्षिकाओं की कार वापसी में स्टार्ट नहीं हो रही थी। इस पर उनके साथ आए ड्राइवर नरेंद्र ने कार में धक्का लगवाने को कहा। इस पर छात्राओं से करीब 200 मीटर तक धक्का लगवाया गया। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। कई ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और नाराजगी जताई। इस पर शिक्षिकाएं कार छोड़कर चली गईं। एबीआरसी विकास कुशवाहा ने बताया कि वीडीओ मिला है, जांच के बाद दोषी शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की जाएगी।