फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If democracy is to be saved, BJP has to be removed: Praveen Singh Aaron

लोकतंत्र बचाना है, तो भाजपा को हटाना है : प्रवीण सिंह ऐरन

Thu, 29 Feb 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
If democracy is to be saved, BJP has to be removed: Praveen Singh Aaron
बरेली। नेहरू युवा केंद्र के मैदान पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को जिताने की अपील की गई।
विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। यदि लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर वोट करना है। कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पुलिस भर्ती के पेपर लीक हो रहे हैं। किसान, गरीब, पिछड़ा समाज और समाज का हर वर्ग भाजपा से छुटकारा चाहता है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन को ही वोट करेगी।
विज्ञापन

सपा प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के कुछ लोग कहते हैं मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया। अगर मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया तो उन्हें तेल से लेकर अन्य चीज महंगी मिलें। मगर, हिंदू भाइयों ने वोट दिया है। उन्हें ही सस्ता सामान मिले। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वह लंबे समय से सियासत में हैं। इस बार चुनावी माहौल बिल्कुल अलग है। जनता में इंडिया गठबंधन को लेकर उत्साह है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, भगवत सरन गंगवार, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, विजय पाल सिंह, सुल्तान बेग, सपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदेश यादव गुड्डू, अनीस अहमद खान, महानगर महासचिव दीपक शर्मा, मोहम्मद कलीमुद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed