{"_id":"6519206ae88465b5140e9ef7","slug":"ias-ravindra-kumar-take-charge-as-dm-bareilly-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: दो बार एवरेस्ट फतह कर चुके हैं बरेली के नए डीएम रविंद्र कुमार, जानिए इनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: दो बार एवरेस्ट फतह कर चुके हैं बरेली के नए डीएम रविंद्र कुमार, जानिए इनके बारे में
Sun, 01 Oct 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:01 PM IST
सार
नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन से शनिवार को जारी तबादला सूची में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, यहां तैनात रहे जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे। संबंधित प्रक्रिया के लिए उनको मुख्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार झांसी, बुलंदशहर समेत अन्य कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के रहने वाले रविंद्र कुमार दिसंबर 2017 से जून 2019 तक पेयजल स्वच्छता मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 1999 में आईआईटी की परीक्षा पास की थी लेकिन शिपिंग को कॅरिअर चुना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दर्द एक जैसा, कहानी अलग-अलग: जिनसे थी सहारे की आस, वही छोड़ गए उदास; रुला देगी बेघर बुजुर्गों की आपबीती
विज्ञापन
वर्ष 2002 से 2009 तक मर्चेंट नेवी में काम किया फिर इसे छोड़कर सिविल सेवा की परीक्षा दी। 2011 में चयन के बाद 2013 से 2016 तक सिक्किम में रहे। तैनाती के दौरान 19 मई 2013 को एवरेस्ट पर पहुंचे थे। 2015 में दूसरी बार चढ़ाई की थी। आईएएस रविंद्र कुमार सोमवार को बरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।