फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband sold wife to friend and gave triple talaq in bareilly

UP News: दोस्त से किया बीवी का सौदा, फिर दिया तीन तलाक; विवाहिता बोली- गलत काम करवाता था शौहर

Mon, 20 Nov 2023 02:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 02:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी बीवी का सौदा कर दिया और दोस्त से रुपये ले लिए। विवाहिता को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Husband sold wife to friend and gave triple talaq in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में युवक ने अपनी बीवी को दोस्त के हाथों बेच दिया। शौहर के कहने पर विवाहिता जब उसके दोस्त के पास गई, तब इसकी जानकारी हुई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शौहर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उससे गलत काम करवाता था। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। बाद में उसे पता चला कि शौहर ने दूसरा निकाह कर लिया है। जब उसे कॉल किया तो उसने फोन पर ही तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन

   
विवाहिता भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह इज्जतनगर क्षेत्र के युवक से हुआ था। निकाह के बाद शौहर उसे लेकर घर नहीं गया। उसे किराये के मकान में रखा। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।  विवाहिता ने आरोप लगाया कि शौहर उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। वह गलत काम करता है। लड़कियों को लोगों के पास भेजता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने की हदें पार, फोटो-वीडियो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाले
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शौहर बोला- दोस्त के साथ चली जाओ 
एक दिन शौहर ने सलीम नाम के दोस्त को घर बुलाया और कहा कि उसके साथ चली जाओ। विवाहिता उसके साथ चली गई, तब उसे पता चला कि शौहर ने उसे बेच दिया है। रिश्ता न टूटे, इसलिए विवाहिता सबकुछ सहन करती रही, लेकिन शौहर अपनी करतूतों से बाज नहीं आया। उसने एक दिन उसे पीटकर घर से निकाल दिया। 

विवाहिता ने आरोप लगाया कि शौहर ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र में दूसरा निकाह कर लिया है। जब उसने फोन पर पति से विरोध जताया तो उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसकी रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि उसके पिता नहीं है। वह अपने भाई-बहनों के साथ रहती है। विवाहिता की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed