Bareilly: पति बोला- ठेकेदार को खुश कर दो, पत्नी पर देह व्यापार का बनाया दबाव, विरोध पर दिया तीन तलाक
बुलेट बाइक नहीं मिली तो पति ने हदें पार कर दीं। उसने पत्नी पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी से उसके ठेकेदार को खुश करने के लिए कहा। उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि दो देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शेरगढ़ क्षेत्र की महिला का निकाह इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। महिला ने एडीजी जोन को शिकायती पत्र देकर बताया कि निकाह के बाद पति दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये मांगने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर ठेकेदार को खुश करने को कहा और देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक अपनी पत्नी को यहीं छोड़कर कर्नाटक चला गया।
ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: बुलेट से आए थे हमलावर, व्यापारी के इकलौते बेटे को मारी गोली; देव हत्याकांड की पूरी कहानी
महिला का आरोप है कि 26 फरवरी को देवर, ननद, सास और ससुर व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। दुपट्टे से गला कसकर मारने की कोशिश की। जब उसने कॉल कर पति से पूरी बात बताई तो उसने कर्नाटक से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। एडीजी से शिकायत की तो इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छात्र की हरकतों से परेशान कॉलेज की एडमिन ने नौकरी छोड़ी
शहर में एक छात्र अपने कॉलेज की एडमिन के पीछे पड़ गया है। परेशान होकर महिला ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बताया कि उनकी पत्नी एक कॉलेज में एडमिन थीं। कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अजय कुमार उन्हें परेशान करता था।
उनकी पत्नी से बात करने की कोशिश करता था। बात नहीं करने पर अभद्रता करता था। इस पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद भी अजय परेशान करता रहा। परेशान होकर महिला के पति ने मुरादाबाद जिले के मूढ़ा पांडेय निवासी अजय कुमार के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।