{"_id":"657d582bcc974b87f8065946","slug":"husband-commits-suicide-after-quarrel-with-wife-after-one-and-a-half-month-of-love-marriage-in-bareilly-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले लव मैरिज... अब दी जान, प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद ही पति ने की खुदकुशी, चौंकाने वाली है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले लव मैरिज... अब दी जान, प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद ही पति ने की खुदकुशी, चौंकाने वाली है वजह
Sat, 16 Dec 2023 01:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:28 PM IST
सार
बरेली में प्रेम विवाह के डेढ़ माह बाद पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इस पर पति ने खुदकुशी कर ली। युवक का शव फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर के शांति बिहार में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। डेढ़ माह पहले ही उसने सहकर्मी के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है।
मूल रूप से भमोरा के रहने वाले मुनेंद्र (39) काफी समय से सुभाषनगर थाने के शांति विहार में किराये पर रहते थे। वह कुतुबखाना स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में काम करते थे। मेघा भी वहीं काम करती थी। मेघा के पति की कोरोना से मौत हो गई थी।
यहीं मुनेंद्र को मेघा से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी। मुनेंद्र के ताऊ सुभाष ने बताया कि पिछले दिनों मुनेंद्र का पत्नी मेघा से विवाद हो गया था। इसके बाद मेघा मायके चली गई थी।
विज्ञापन
कई बार बुलाने पर भी नहीं लौटी। इसी तनाव में मुनेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह एक प्लॉट में उनका शव लटका मिला। मुनेंद्र दो भाई हैं। अभी परिवार वालों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।