{"_id":"6469da11450dc1ec6101c358","slug":"husband-and-brother-in-law-exploited-the-married-woman-for-dowry-in-bareilly-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज का दानव: निकाह के बाद शौहर ने ढहाए जुल्म, देवर ने की दरिंदगी; विरोध पर जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज का दानव: निकाह के बाद शौहर ने ढहाए जुल्म, देवर ने की दरिंदगी; विरोध पर जिंदा जलाने की कोशिश
Sun, 21 May 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 May 2023 03:53 PM IST
सार
ससुराल में विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत की तो पति, सास और देवर ने कमरे में बंद कर उसे पीटा। ननदों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती पर उसके पति और ससुराल वालों ने जुल्म ढहाए। देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को बुरी तरह से पीटा गया। पीड़ित युवती ने पति पर धोखाधड़ी से शादी करने और देवर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह 18 मार्च 2019 को कटघर (मुरादाबाद) निवासी युवक के साथ के साथ हुआ था। युवती के पिता ने हैसियत के अनुसार निकाह में खर्च किया। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसकी एक पत्नी की मौत हो गई है और दूसरी को तलाक दे दिया है। उसने पति से पूछा तो उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा।
विज्ञापन