{"_id":"68eebe390614e45d4a02babd","slug":"how-to-protect-yourself-from-air-attacks-and-stay-safe-in-case-of-war-bareilly-news-c-4-vns1074-746440-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवाई आक्रमण से बचाव, युद्ध होने पर सुरक्षित रहने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवाई आक्रमण से बचाव, युद्ध होने पर सुरक्षित रहने के तरीके बताए
विज्ञापन
बरेली। भारत सरकार के निर्देशानुसार वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण अर्बन हाट सभागार में चलाया जा रहा है। इसमें ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष की तैयारी और क्षमता निर्माण कोष’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई आक्रमण से बचाव, युद्ध होने पर वार्डन, आमजन के सुरक्षित रहने और दूसरों को सुरक्षित रखने के संबंध में बताया।
एयर फोर्स स्टेशन बरेली से ग्रुप कैप्टन राजीव रंजन, स्क्वाड्रन लीडर एडी मिश्रा और जूनियर विंग ऑफीसर केके चौधरी ने आधुनिक युद्ध एवं राष्ट्र की सुरक्षा क्षमता विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ब्लैक आउट, हवाई हमले से बचाव की चेतावनी, सायरन, हवाई हमले की चेतावनी होने पर शरण लेने और बचाव के कार्य के बारे में बताया। ड्रोन मिसाइल, उसके आधुनिक रूप, उसके प्रभाव और बचाव के संदर्भ में अवगत कराया है। वैरिनाटिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल के बारे में बताया।
उक्त कार्यक्रम उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया, प्रमोद कुमार डागर के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत कुमार वशिष्ठ, डिवीजनल वार्डन आरक्षित शिवलेश पांडेय, डिवीजनल वार्डन अंजय अग्रवाल, संजय पाठक, दिनेश कुमार सिंह सहित वार्डन और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद