{"_id":"5ebaeeb28ebc3e90a1758646","slug":"hotspot-removed-today-from-brahmpura-bareilly-news-bly405644368","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन बाद आज से ब्रह्मपुरा में हट जाएगा हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन बाद आज से ब्रह्मपुरा में हट जाएगा हॉटस्पॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना पॉजिटिव मिले दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने ब्रह्मपुरा को हॉटस्पॉट से मुक्त करने का फैसला लिया है। 14 दिन से चली आ रहीं पाबंदियां बुधवार सुबह से हटा ली जाएगीं। राहत वाली बात यह है कि इसके बाद जिले में कोई हॉटस्पॉट नहीं रह जाएगा।
हजियापुर में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके संपर्क में आए ब्रह्मपुरा में रहने वाले उसके दो रिश्तेदारों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी। प्रशासन ने 30 अप्रैल को ब्रह्मपुरा को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। हालांकि हजियापुर के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रशासन हजियापुर में हॉटस्पॉट पहले ही हटा चुका है। अब ब्रह्मपुरा में मिले दोनों कोरोना मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। यहां हॉटस्पॉट लगे भी 14 दिन पूरे हो गए हैं। इसलिए डीएम नितीश कुमार ने 13 मई की सुबह से यहां हॉटस्पॉट हटाने की घोषणा की है। इससे पहले फरीदपुर और रामनगर में बने हॉटस्पॉट को भी हटाया जा चुका है। ब्रह्मपुरा में हॉटस्पॉट हटने के बाद यहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल सकेंगी।
‘ ब्रह्मपुरा में हॉटस्पॉट को बुधवार से हटाने का फैसला लिया गया। हालांकि यहां लॉकडाउन को पूरी सख्ती के साथ लागू रखा जाएगा।’
- नितीश कुमार, जिलाधिकारी