फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hotspot built in Sarnian village, sealed three 250 meters area with three barriers

सरनियां गांव में बना हॉटस्पॉट, तीन बैरियर लगाकर 250 मीटर का इलाका किया सील

Sun, 07 Jun 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hotspot built in Sarnian village, sealed three 250 meters area with three barriers
आने-जाने वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सील इलाके में जरूरत के सामान की होगी होम डिलीवरी

विज्ञापन
सीबीगंज। दिल्ली से परिवार के साथ सरनिया गांव लौटे एक व्यक्ति की जांच कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके घर के आसपास के 250 मीटर इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर शनिवार सुबह बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। वहीं सब्जी, फल, दवाएं व अन्य जरूरत के सामान के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है।

सरनिया गांव के एक दंपति अपनी बेटी के साथ दो जून को दिल्ली से लौटे थे। दिल्ली की एक फुटवियर फैक्ट्री में नौकरी करने वाले व्यक्ति की यहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया। अब शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर संक्रमित के घर के आसपास का 250 मीटर इलाका हॉटस्पाट घोषित करने के बाद तीन बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। यहां दो-दो पुलिसकर्मी डे और नाइट की शिफ्ट में निगरानी के लिए रखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में करीब 28 मकान हैं। इलाके को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा चुका है। साथ ही दूध, सब्जी, फल, दवाएं व अन्य जरूरत के सामान के लिए होम डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed