जब बिदक गई 'धन्नो': चालक को छोड़ तांगा लेकर हुई फरार, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
मिनी बाईपास पर शनिवार शाम को बिना चालक के तांगा लेकर दौड़ती घोड़ी को देख राहगीरों के होश उड़ गए। बाइक सवारों ने पीछा कर बाईपास पर दौड़ती घोड़ी का वीडियो बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तांगा चालक बग्गी लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में वह किसी काम से उतरा। इसी दौरान घोड़ी बिदक गई और चालक को छोड़कर बाईपास पर दौड़ने लगी। मिनी बाईपास पर बिना चालक के तांगे के साथ घोड़ी को दौड़ता देख राहगीरों के होश उड़ गए। बाइक सवारों ने घोड़ी का पीछा कर वीडियो बना लिया।
बाइक पर बैठकर चालक ने किया पीछा
वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि तांगा चालक किसी की बाइक पर सवार होकर पीछा कर रहा है। बाइक सवार सड़क पर चल रहे राहगीरों को आगाह कर रहा है कि यह घोड़ी रुक नहीं रही है। मिनी बाईपास के पीछे से दौड़कर आई है। चालक चलती बाइक से तांगे पर चढ़ने का प्रयास करता है, लेकिन असफल रहता है।
मिनी बाईपास पर तांगे की चपेट में आकर एक बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है। उसकी बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार भी गिर जाता है। बताया जाता है कि घोड़ी ने तांगे के साथ करीब पांच किमी तक दौड़ लगाई, तब जाकर चालक उसे पकड़ पाया।