फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Horse died due to electrocution in pole, FIR against two officers

पोल में उतरे करंट से घोड़े की मौत, पीडब्ल्यूडी व पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन पर रिपोर्ट

Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Horse died due to electrocution in pole, FIR against two officers
अलापुर रोड पर मंडी समिति के नजदीक इसी जलभराव में पोल पर करंट आने से हुई थी घोड़ा की मौत। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अलापुर रोड पर मंडी समिति के नजदीक सड़क पर शुक्रवार को करंट से एक घोड़े की जान चली गई, जबकि उसका मालिक बाल-बाल बच गया। लंबे समय से स्थानीय लोग खंभे में करंट उतरने की शिकायत करते आ रहे थे और सड़क ठीक कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों पर इसका असर नहीं पड़ा। घोड़ा मालिक ने पावर कॉरपोरेशन और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंडी समिति के नजदीक मुरादाबाद- फर्रुखाबाद रोड काफी समय से बदहाल है, लेकिन अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश में तो यहां तालाब जैसा बन गया है। इधर से गुजरने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर दोपहिया वाहन सवार लोग खराब सड़क और जलभराव में गिर जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी मोतीलाल अपनी घोड़ा-बुग्गी लेकर अलापुर रोड पर उपले लेने जा रहे थे। जलभराव से गुजरने के दौरान एक पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से उनका घोड़ा आ गया, जबकि मोतीलाल झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मोतीलाल को बचा लिया, लेकिन वह घोड़े को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीलाल ने बताया कि यही घोड़ा उनकी रोजी-रोटी संसाधन था। पीडब्ल्यूडी और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके घोड़े की जान चली गई। उन्होंने दोनों अधिकारियों के पदनाम से एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में जब दोनों अधिशासी अभियंताओं को फोन करके उनसे बात करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
एक दिन पहले हुई थी करंट आने की शिकायत
खराब सड़क और जलभराव को लेकर स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। वे इसकी तमाम शिकायतें कर चुके हैं। शुक्रवार को यह हादसा अखिलेश मिश्रा के घर के सामने हुआ। अखिलेश मिश्रा ने एक दिन पहले ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसकी वजह से एक बेजुबान की जान चली गई।

अलापुर रोड पर जलभराव से गुजरते समय करंट लगने से एक घोड़ा मरा है। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed