फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hookah bar caught again in Brewery restaurant, boys and girls run away

ब्रूवेरी रेस्टोरेंट में फिर पकड़ा गया हुक्का बार, लड़के-लड़कियां भागे

Fri, 10 Jul 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar caught again in Brewery restaurant, boys and girls run away
पकड़ा गया हुक्काबार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रेमनगर पुलिस ने किया सिर्फ एक हुक्का मिलने का दावा, रिपोर्ट होगी

विज्ञापन
बरेली। एसएसडी प्लाजा में चल रहे ब्रूवेरी रेस्टोरेंट में फिर हुक्का बार पकड़ा गया है। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार रात में ही छापा मारा। इस दौरान हुक्का गुड़गुड़ा रहे लड़के लड़कियां भाग निकले। पुलिस के छापे की खबर मिल जाने से बार मालिक भी भाग गया। तलाशी में रेस्टोरेंट से एक हुक्का मिलने का दावा किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
प्रेमनगर में एक व्यापारी नेता के एसएसडी प्लाजा में ब्रूवेरी नाम से रेस्टोरेंट है। इसे वहीं का निवासी अक्षय प्रताप सिंह चलाता है। पिछले साल भी यहां हुक्का बार पकड़ा गया था। कुछ समय काम बंद रहा, लेकिन अक्षय ने फिर नशे का कारोबार शुरू कर दिया। पास ही पटेल नगर कॉलोनी वाले कई दिन से इस बारे में पुलिस को सूचनाएं दे रहे थे। उनका कहना था कि यहां हुक्का पीने लड़के-लड़कियां आते हैं, इससे माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम आवास विकास कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हुक्का पार्टी कर रहे लड़के-लड़कियां भाग गए। छापे की सूचना मिल जाने से मालिक भी खिसक गया। चर्चा है कि पुलिस के ही किसी खास ने उसे पहले ही सूचना दे दी। पुलिस ने तलाशी ली तो वहां पर एक हुक्का मिला। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी। पहले भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में एफएसडीए को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed