{"_id":"653d6ee7107617e6e7004a77","slug":"honoring-the-families-of-freedom-fighters-bareilly-news-c-4-noi1138-276695-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
Sun, 29 Oct 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। संस्कृति विभाग व अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत की ओर से 105 दिवसीय क्रांतितीर्थ शृंखला का समापन समारोह शनिवार को आईएमए हॉल में किया गया। इसमें प्रांत के 40 से अधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों समेत प्रमुख क्रांतिकारी अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र शरद रोशन सिंह को शाॅल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने क्रांतितीर्थ शृंखला के बारे में जानकारी दी। पत्रिका का विमोचन किया गया। दूसरे सत्र में गीतांजलि कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान निबंध और भाषण प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। 40 साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, मुख्य वक्ता संजय मिश्र हर्ष, अतिविशिष्ट अतिथि पवन पुत्र बादल, डॉ. विनोद पागरानी और महेंद्र सिंह बासु रहे। ब्रज प्रांत संरक्षक प्रो. एनएल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इनका किया सम्मान
धर्मेेद्र कुमार मिश्र, राज त्रिपाठी, राजीव गुप्त, तरुण राज सिंह, शरद मिश्र, दीपक अग्रवाल, रिंपल सक्सेना, शचींद्र सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, अमर आनंद, राजेन विद्यार्थी, मुन्नू व उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न व श्रीफल देकर सम्मानित किया।