फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honor killing in Badaun young woman shot dead who was going to take medicine with her husband on a bike

यूपी: बदायूं में बाइक से जा रही गर्भवती बहन की हत्या, एक साल पहले मृतक ने अपनी मर्जी से किया था निकाह

Tue, 01 Mar 2022 04:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Mar 2022 04:13 PM IST
सार

बदायूं जिले के अलापुर थाने के गांव गौरामई की रहने वाली 25 वर्षीय युवती की मंगलवार दोपहर बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। सात माह की गर्भवती युवती अपने पति और देवर के साथ बाइक से बदायूं में दवा लेने जा रही थी।

विज्ञापन
Honor killing in Badaun young woman shot dead who was going to take medicine with her husband on a bike
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पति और देवर के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर दवा लेकर लौट रही शिवली (25) की उसके दो भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिवली सात माह की गर्भवती थी। उसने अपनी मर्जी से एक साल पहले निकाह किया था, इससे दोनों भाई नाराज थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव छोटी गौरामई की शिवली ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से मर्जी से निकाह किया था। कुछ दिन दोनों गांव से लापता रहे। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। तब से दोनों लोग छोटी गौरामई गांव में ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


पति फहीम के मुताबिक शिवली सात माह की गर्भवती थी। इससे उसे शहर के एक निजी अस्पताल जाना पड़ता था। मंगलवार सुबह शिवली, पति फहीम और देवर वासिद के साथ बाइक से दवा लेने शहर आई थी। दिन में डेढ़ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। उस दौरान वासिद बाइक चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फहीम बीच में और शिवली पीछे बैठी थी। उनकी बाइक थाना क्षेत्र के गांव उघैनी के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक शिवली के सगे भाई मोज्जिम और मुजीम पीछे से बाइक दौड़ाते हुए आए। पति के अनुसार मोज्जिम ने चलती बाइक पर पीछे से शिवली को गोली मार दी। 

इससे बाइक गिर गई और आरोपी मौके से भाग गए। यह देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिवली को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि महिला पति और देवर के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे सगे भाइयों मोज्जिम और मुजीम ने गोली मारी थी। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत बताया गया। महिला ने अपनी मर्जी से निकाह किया था। इससे दोनों भाई नाराज थे। उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed