फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   honeytrap accused woman left her Husband he could not meet expenses

UP: पति पूरे नहीं कर पाता था खर्चे, इसलिए छोड़ दिया, फिर युवती ने रचा ऐसा जाल, ठेकेदार को बनाया शिकार

Sun, 15 Feb 2026 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 AM IST
सार

बरेली में ठेकेदार को हनीट्रैप में फंसाकर युवती ने उससे 15 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका पति खर्चे पूरे नहीं कर पाता था। इसलिए उसे छोड़ दिया। अपने शौक पूरा करने के लिए वह हनीट्रैप गिरोह में शामिल हो गई। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन
honeytrap accused woman left her Husband he could not meet expenses
आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हनीट्रैप गिरोह की युवती ने एक बिजली ठेकेदार को प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख रुपये वसूल लिए। ठेकेदार ने रुपये देने बंद किए तो मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये और मांगे। प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरोह के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी मनीष गंगवार ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को बताया कि इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर में उनके मामा अशोक कुमार का मकान है। एक साल पहले पूजा शर्मा नाम की युवती ने मनीष से मकान किराये पर लेने के लिए संपर्क किया। मनीष ने घर उसे किराये पर दे दिया। पूजा अक्सर मजबूरी जताकर उनसे आर्थिक मदद मांगने लगी। 
विज्ञापन


भावनात्मक रूप से उन्हें फंसाने के साथ ही पूजा ने उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बार उसने 12 लाख रुपये मांगे। मनीष मांग पूरी नहीं कर सके तो पूजा ने उनको धमकी दिलाई कि रुपये दे दो, वरना दुष्कर्म की रिपोर्ट करवा दूंगी। उसके गिरोह में कुछ और लोग भी हैं, जो उन्हें धमकाते रहते थे। मनीष की शिकायत पर पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने दी ये जानकारी 
ठेकेदार को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये वसूलने की आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका पति खर्च पूरे नहीं कर पाता था। इसलिए उसे छोड़ दिया। उसकी बड़ी बेटी 13 साल की और छोटी तीन साल की है। उनके साथ वह अलग रह रही है। आय का कोई सही साधन नहीं है। इस बीच मनीष गंगवार से मुलाकात हो गई। मनीष से खर्चा मिलने लगा। उनके साथ कई जगह घूमने गई। मौज-मस्ती के साथ लगातार रुपये वसूलती रही। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पूजा ने बताया कि जब मनीष को अहसास हुआ कि वह फंस गया है तो उसने रुपये देना बंद कर दिया। तब दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपये ले लिए। रुपये मिले तो शिकायत वापस ले ली। पूजा ने बताया कि इसके बाद उसे लालच आ गया था। तब उसने बारह लाख रुपये की मांग रख दी।

प्राथमिक जांच में साबित हुए आरोप 
सीओ प्रथम ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही साबित हुए। इसके बाद पूजा शर्मा, उसके साथी उदित पांडेय, गुड्डू बंजारा व अवधेश यादव के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पूजा शर्मा को वेलेंटाइन डे पर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। पूजा के साथियों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि पूजा के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। गिरोह में किसी और की संलिप्तता हुई तो उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

गुड्डू बंजारा और पूजा का गिरोह कई लोगों से कर चुका वसूली
मनीष ने पुलिस को बताया कि गुड्डू बंजारा और पूजा शर्मा मिलकर इस गिरोह का संचालन करते हैं। उदित और अवधेश यादव इनके मददगार हैं। ये गिरोह रईस और प्रतिष्ठित लोगों को फंसाता है। कुछ समय पहले इन्होंने सुमित गोयल व लीलाधर नाम के लोगों को फंसाकर वसूली की है। कई और भी ऐसे पीड़ित हैं, जिनके नाम जल्द ही सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed