{"_id":"66b173192248ddf86902cb47","slug":"homeguard-received-a-call-from-a-pakistani-number-he-said-forget-your-daughter-baheri-news-c-4-bly1015-453919-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होमगार्ड के पास पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल, बोला- बेटी को भूल जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होमगार्ड के पास पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल, बोला- बेटी को भूल जाओ
Tue, 06 Aug 2024 06:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र से ले जाई गई छात्रा इन दिनों नारी निकेतन में है। उसके होमगार्ड पिता के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने के बाद से परिवार दहशत में है। कॉलर ने कहा कि बेटी को भूल जाओ। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला इंटरनेट कॉलिंग के जरिये साइबर ठगी का साबित हो रहा है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की बेटी बीएससी की छात्रा है। उसको दूसरे समुदाय का युवक 13 जुलाई को दिल्ली ले गया था। उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी का दावा किया गया। वकील के जरिये छात्रा शहर लौट आई। उसने पुलिस को हाईकोर्ट का स्टे आदेश दिखाया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। अभी कोर्ट में 164 के बयान नहीं हुए हैं। तब तक छात्रा को नारी निकेतन में रखा गया है।
छात्रा के पिता ने अधिकारियों को बताया कि तीन अगस्त को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। डीपी पर दरोगा की वर्दी में एक व्यक्ति का फोटो लगा था। कॉलर ने कहा कि वह थाने से बोल रहा है। चार-छह लड़के पकड़ लिए हैं। तुम्हारे बेटे से नंबर मिला है। अपने घर की डिटेल दो। होमगार्ड ने दरोगा जानकर पूरे परिवार की डिटेल दे दी। तब उधर से कहा गया कि अपनी बेटी को भूल जाओ। मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद कॉल काट दी गई।
विज्ञापन
-- --
साइबर सेल ने शुरू की जांच
होमगार्ड ने दोबारा उसी नंबर पर कॉल की तो बात नहीं हो सकी। होमगार्ड ने रविवार शाम भोजीपुरा एसओ को तहरीर दी। साथ ही, एक कथित पत्रकार पर घर जाकर धमकाने का आरोप लगाकर दूसरी तहरीर दी। एसओ रामरतन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से आई इंटरनेट कॉल के मामले में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। घर पर धमकी देने के मामले की जांच एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी है। परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र सिपाहियों को तैनात किया है। हालांकि, प्राथमिक जांच में साइबर ठगी की कोशिश का मामला लग रहा है।