{"_id":"66ab10ddd0582970010091ec","slug":"homeguard-daughter-returned-after-converting-to-karnataka-says-i-am-an-adult-i-did-everything-willingly-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कर लौटी होमगार्ड की बेटी, बोली- बालिग हूं, सब मर्जी से किया, प्रेमी के साथ रहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कर लौटी होमगार्ड की बेटी, बोली- बालिग हूं, सब मर्जी से किया, प्रेमी के साथ रहने
Thu, 01 Aug 2024 11:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:54 AM IST
सार
बरेली में रहने वाले होमगार्ड की बेटी ने कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कर लिया। बरेली आने पर होमगार्ड की बेटी ने कहा कि मैं बालिग हूं, सब मर्जी से किया। वो प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी है।
विज्ञापन
कर्नाटक में धर्म परिवर्तन कर लौटी होमगार्ड की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्म परिवर्तन और दूसरे समुदाय के प्रेमी संग शादी करके होमगार्ड की बेटी शहर लौट आई। हंगामे के बाद पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। कोर्ट के गेट पर युवती के परिजनों के साथ पहुंचे संगठन के लोगों ने हंगामा भी किया। छात्रा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसने हाईकोर्ट का स्टे भी दिखाया है।
दरअसल, भोजीपुरा थाना इलाके से 13 जुलाई को होमगार्ड की बेटी लापता हुई थी। इसे लेकर कई दिनों से माहौल गरमाया हुआ है। इस मामले में दरोगा रिंकू कुमार को निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने वकील शाहिद के जरिए छात्रा को मंगलवार को बरेली बुलाया। बुधवार को वकील ने छात्रा को पुलिस के सुपुर्द किया।
छात्रा ने कोर्ट में दिए अपने बयान में साफ कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। कचहरी से बाहर निकलते ही छात्रा के साथ खींचतान हुई। इस पर भोजीपुरा एसओ भी छात्रा को छोड़कर चले गए। भीड़ के बीच फंसे वकील ने आईजी को कॉल की तो पीआरओ से बात हुई।
विज्ञापन
उनके कहने पर कोतवाली पुलिस फिर मौके पर पहुंची और छात्रा को साथ ले गई। अधिवक्ता अब्दुल शाहिद ने बुधवार शाम को एसएसपी से मिलकर युवती की सुरक्षा की मांग की है।

छात्रा बोली- बालिग हूं, सब मर्जी से किया
छात्रा ने बताया कि उसकी उम्र 21 साल से ज्यादा है। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी कर ली है। वह उसी के साथ रहेगी और उसे परिवार से जान का खतरा है। पुलिस की जांच में पता लगा कि छात्रा दिल्ली के रास्ते कर्नाटक पहुंची थी। वहां उसने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। छात्रा बीएससी की पढ़ाई कर रही है, वहीं दूसरे समुदाय का प्रेमी हाईस्कूल तक पढ़ा है।

छात्रा को शरण देने वालों पर रिपोर्ट
होमगार्ड की बेटी को अगवा करने वाले आरोपी को घर में शरण देने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की विवेचना सीओ हाईवे को सौंपी गई है।