फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homeguard daughter goes missing from home again in Bareilly

Bareilly News: फिर घर से लापता हुई होमगार्ड की बेटी, वीडियो में बोली- परिजन करते हैं पिटाई; जताया खतरा

Wed, 21 Aug 2024 11:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ले गया था। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस ने छात्रा को तलाश कर लिया। अब छात्रा फिर अपने घर से चली गई है। 

विज्ञापन
Homeguard daughter goes missing from home again in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक संग जाने के बाद परिजनों के साथ भेजी गई होमगार्ड की बेटी एक बार फिर घर से चली गई है। उसने वीडियो बनाकर परिजनों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा इलाके के एक गांव निवासी होमगार्ड की बेटी बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि 13 जुलाई को उसे गांव में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने थाने में हंगामा किया गया तो पुलिस ने छात्रा को तलाश कर लिया। कोर्ट में पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करवाए तो छात्रा ने नानी के साथ जाने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


छात्रा ने जताया खतरा 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में छात्रा को नानी के साथ भेज दिया गया था। शहर के किला इलाके में वह रह रही थी। बताते हैं कि 17 अगस्त को छात्रा दोबारा घर से चली गई है। अब छात्रा का वीडियो दूसरी बार सामने आया है। इसमें वह कह रही है कि उसे पता नहीं वह कहां है। जहां भी है वहां सुरक्षित नहीं है। मुझसे संपर्क करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। पुलिस घरवालों की मदद कर रही है। मुझे यहां नहीं रहना है। जल्दी यहां से निकालो। घरवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह ने बताया कि छात्रा के दूसरी बार लापता होने की घटना किला थाना क्षेत्र की है। अब भोजीपुरा से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed