फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home isolation fail .. Sent all the infected people moving out of the house

होम आइसोलेशन फेल.. घर से बाहर घूम रहे तमाम संक्रमितों को भेजा अस्पताल

Thu, 13 Aug 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Home isolation fail .. Sent all the infected people moving out of the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo

काफी संक्रमितों में होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना के लक्षण भी उभरे
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने की सूचना पर एल-2 कोविड अस्पताल में करा रहे भर्ती

बरेली। बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल के बजाय होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है मगर तमाम संक्रमितों के आदेशों का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है। उधर, कई संक्रमितों की होम आइसोलेशन में लक्षण उभरने पर भी उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
जुलाई में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए थे। उनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब दो हजार से ज्यादा संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जिसमें से तमाम संक्रमित के घर के आसपास रहने वालों ने उनके घर से बाहर निकलने, छत पर जाने और परिवार के साथ मिलने-जुलने की शिकायत की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजकर जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इसमें करीब दस संक्रमित मिले जिन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया जा चुका है। शिकायतों पर कोविड कंट्रोल और कमांड सेंटर की ओर से निगरानी का दौर जारी है।
विज्ञापन

35 से ज्यादा संक्रमितों में उभरे लक्षण तो भेजा गया अस्पताल

कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर की ओर से संक्रमितों की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। अब तक करीब 35 से ज्यादा ऐसे संक्रमित मिले जिनमें पहले लक्षण नहीं थे, मगर कुछ दिन बाद ही उनमें लक्षण उभरने लगे। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोविड एल-2 में शिफ्ट करा दिया गया है। वहीं, अब अन्य संक्रमितों से भी सुबह और शाम पल्स ऑक्सीमीटर, शरीर का तापमान नोट करने के साथ ही लक्षण के बाबत जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी समस्या हो तो कंट्रोल रूम में फौरन करें शिकायत

एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक संक्रमित या शहरवासियों को कोरोना संबंधित कोई सुझाव या शिकायत करनी है तो वह फोन नंबर 0581-2428914, 0581-2511021, 0581-2428188 और 0581-2511061 पर कॉल कर सकते हैं। बताया कि कंट्रोल रूम में तीन पालियों में तीन डॉक्टर और स्टाफ लगातार सक्रिय हैं ताकि समस्याएं तत्काल दूर की जा सकें। कलेक्ट्रेट के दो कक्षों में बनाया गया कोविड कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहता है। अगर कोई मनमानी कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

लक्षण उभरे तो छिपाएं नहीं बताएं: डीएम

डीएम नितीश कुमार ने बुधवार को कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। बताया कि सर्विलांस टीम संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ ही, होम आइसोलेशन पर रहे मरीजों से फीडबैक ले रही है। किसी मरीज में लक्षण उभरने की जानकारी पर उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। अगर कोई मनमानी कर रहा है तो उसे कोविड एल-1 भेजा जा रहा है। संक्रमण का फैलाव रोकने का हर संभव प्रयास टीम कर रही है। बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed