{"_id":"64dd3a298c5ee5a8230de86a","slug":"home-guard-jawans-created-ruckus-to-rescue-drunkards-baheri-news-c-124-1-sbly1010-351-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराबी साथियों को छुड़ाने के लिए होमगार्ड जवानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराबी साथियों को छुड़ाने के लिए होमगार्ड जवानों ने किया हंगामा
Thu, 17 Aug 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़। नशे की हालत में ड्यूटी करने को लेकर होमगार्ड के तीन जवानों को पुलिस ने थाने में बंद कर दिया। इस पर उनके साथियों ने थाने में हंगामा किया। सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। आक्रोशित जवानों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। आरोपी जवानों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर मंगलवार को होमगार्ड तेजपाल और गंगा सिंह की ड्यूटी थी। कुछ लोगों ने उनके नशे में होने की शिकायत की। थाने में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र भी देरी से पहुंचे। इस पर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर जांच कराई। जांच में अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान तीनों होमगार्ड पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। धक्कामुक्की में गंगा सिंह की वर्दी फट गई। इस पर तीनों को थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया गया।
जानकारी पर उनके कई साथी थाने के गेट पर इकठ्ठा हो गए। साथियों से अभद्रता का आरोप लगाकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि थाना अध्यक्ष ने हमारे तीन साथियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। मेडिकल जांच रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े कर दिए। कहा कि दबाव डालकर जांच रिपोर्ट बनवाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले भी हमारे साथियों के साथ अभद्रता कर चुकी है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे होमगार्ड के एडीसी सत्येंद्र सिंह भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष के साथ उन्होंने बातचीत की। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके विभाग को लिखा गया है।
वर्जन:
तीनों होमगार्ड नशे में थे। इस पर उन्हें थाने लाया गया। पिटाई का आरोप गलत है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित को लिखा गया है। - राजकुमार सिंह, थाना अध्यक्ष