फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holika Dahan will done at 2900 places in Bareilly district amis tight security

Holi 2025: बरेली जिले में 2900 जगहों पर होलिका दहन, सुरक्षा चाक चौबंद; जुमे की नमाज के समय में बदलाव

Thu, 13 Mar 2025 08:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के चलते बरेली में शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। शहर की कई मस्जिदों में नमाज का समय बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
Holika Dahan will done at 2900 places in Bareilly district amis tight security
बरेली में शहर लेकर देहात कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में कुल 2900 स्थानों पर होलिका दहन हुआ है। होली पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 75 इंस्पेक्टर, 500 दरोगा, 500 मुख्य आरक्षी, 1100 आरक्षी व महिला आरक्षी की होली पर लगातार तैनाती रहेगी। थानों पर पीस कमेटी के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी। 

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच निकली राम बरात 
होली से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक राम बरात निकली तो पूरे शहर में होला का उल्लास छा गया। सुबह करीब 10 बजे बमनपुरी स्थित नृसिंह मंदिर में पूजा-पाठ के बाद राम बरात का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूप 164 साल पुराने लकड़ी के रथ पर सवार हुए। इस रथ को भव्य रूप से सजाया गया। नृसिंह मंदिर से जैसे राम बरात का मुख्य रथ निकला तो शहरवासी बराती बनकर झूम उठे। रंग-गुलाल के साथ पुष्प वर्षा होने लगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

कई मस्जिदों में बदला गया जुमे की नमाज का समय
बरेली में होली के चलते जुमे की नमाज को लेकर शहर की कई मस्जिदों का वक्त मस्जिद प्रबंधन ने बदल दिया है। खास तौर से ऐसी मस्जिदें जो मिली जुली आबादी में है या वह मार्ग जहां से होली के जुलूस निकलते और रंग अधिक खेला जाता है। जबकि जिन मस्जिदों में पहले से ही दो बजे के बाद नमाज अदा होती है अथवा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की मस्जिदों हैं वहां जुमे की नमाज अपने तयशुदा वक्तों पर अदा की जाएंगी।

आला हजरत दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर की मुख्य नमाज किला की शाही जामा मस्जिद में अपने तयशुदा वक्त डेढ़ बजे ही अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में भी तयशुदा वक्त साढ़े तीन बजे नमाज अदा होगी। इसी तरह खानकाह नियाजिया सहित जहां भी दो बजे के बाद नमाज अदा की जाती हैं, वहां का समय वही रहेगा।
 

विज्ञापन

बदले समय के अनुसार
- 2:00 बजे : किला थाने की शाही मस्जिद शाही, हजियापुर की हसनैनी मस्जिद।
- 2:15 बजे : चौकी चौराहा मस्जिद, मस्जिद पुल काजी, बानखाना की एक मीनार मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद।
- 2:30 बजे : गुलाब नगर की मस्जिद घोसियान, जसोली की पीराशाह मस्जिद, मस्जिद कुतुबखाना (घंटाघर के सामने वाली), नगर निगम मस्जिद, किला की शहतूत मस्जिद (हाशम वाली), कुतुबखाना नैनीताल रोड की जहानी मस्जिद, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, बांसमंडी की पतंग शाह मस्जिद, साहू राम स्वरुप स्कूल के सामने मस्जिद बिलाल, नैनीताल रोड की अशरफ खान मस्जिद, कट कुईया की जन्नातुल फिरदौस मस्जिद, कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने वाली डॉक्टर सुब्हान डॉ. सुब्हान मस्जिद, मलूकपुर सिटी सब्जी मंडी रोड की मंसूरियान मस्जिद, स्टेडियम रोड शाहदाना कॉलोनी की मुस्तफाई और गरीब शाह मस्जिद आदि में नमाज अदा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed