फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holika Dahan at 2900 places in Bareilly

Holi 2025: बरेली में 2900 जगहों पर होलिका दहन, पुलिस लाइन में भी जली होली, रंगों से सराबोर हुआ शहर

Fri, 14 Mar 2025 09:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

बरेली में शहर से लेकर देहात तक 2900 जगहों पर होलिका दहन हुआ। शहरभर में सजी होलिका में विधि विधान के साथ पूजन हुआ। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की शुरुआत हुई। वहीं, होली पर शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Holika Dahan at 2900 places in Bareilly
रामपुर गार्डन में हुआ होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार रात होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया गया। शहर से लेकर देहात तक 2900 जगहों पर होलिका दहन हुआ। शहरभर में सजी होलिका में विधि विधान के साथ पूजन हुआ, इसके बाद रात 11:26 बजे से होलिका दहन की शुरुआत हुई, जो रात 12:30 बजे तक चली। लोगों ने होलिका में गन्ने व उपले, गुझिया, गुलाल आदि होलिका में अर्पित कर शुभ समृद्धि की कामना की। वहीं, शहर में कहीं-कहीं भोर में ही होलिका दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू कर दिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

Holika Dahan at 2900 places in Bareilly
पुलिस लाइन में अफसरों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में रात करीब 10 बजे होली जलाई गई। पुलिस अफसरों ने यहां परिवार संग विधि-विधान से पूजन किया। अधिकारियों ने होली गीतों पर डांस भी किया। यहां एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र समेत तमाम अफसर मौजूद रहे। अफसरों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात, हुरियारों ने महाकुंभ के जल से खेली होली; शहर में कड़ी सुरक्षा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी 
होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर से लेकर देहात तक अतिक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं। एसएसपी के कैंप कार्यालय से जिले भर में नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिले के नौ सर्किलों में क्षेत्राधिकारियों को ड्यूटी बांटी गई है, जिन्होंने अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर सूची विभाग को मुहैया कराई है। सूची के मुताबिक ही हर सर्किल में कैमरे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शहर से लेकर देहात तक लगाए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, इन इलाकों में रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
 

विज्ञापन

होली के पर्व पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विवाद की स्थिति पर तुरंत कंट्रोल करने के लिए एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। नौ सर्किल के 22 थानों के 74 एरिया में सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि कड़ी निगरानी के बीच सौहार्द के साथ जुमा और होली के पर्व का समापन हो। क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी के लिए एसएसपी ने कैंप कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया है, जिससे हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। 

इन इलाकों में कड़ी नजर
लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से रजा चौक, मीरा की पेठ, बानखाना, चक और गंगापुर इलाके में विशेष तौर पर निगरानी की जाएगी। एसएसपी कार्यालय से जारी हुई सूची के तहत क्षेत्राधिकारी प्रथम के तीन थानों में 25, क्षेत्राधिकारी द्वितीय के दो थानों आठ, क्षेत्राधिकारी तृतीय के 11, क्षेत्राधिकारी हाइवे के दो थानों में तीन, क्षेत्राधिकारी आंवला के दो थानों में चार, क्षेत्राधिकारी मीरगंज के तीन थानों में तीन, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के तीन थानों में चार, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज के तीन थानों में 11 और क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के दो थानों में चार एरिया में सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed