{"_id":"63e82bb796bc8d07c5046c94","slug":"holi-of-flowers-played-with-hymns-in-phag-festival-bareilly-news-c-4-1-61162-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: फाग महोत्सव में भजनों के साथ खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: फाग महोत्सव में भजनों के साथ खेली फूलों की होली
Sun, 12 Feb 2023 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। श्याम भक्तों की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन मॉडल टाउन स्थित श्री हरिमंदिर में किया गया। इसमें श्याम बाबा के भजनों के बीच खेली गई फूलों की होली का आनंद लेते हुए भक्तगण उल्लास में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण अवतार के सानिध्य में पूजा से किया गया। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद वंदना की गई। भजन संध्या में खास तौर से बरेली के शिवम शर्मा व नानपारा के कुमार शानू ने श्याम बाबा के भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाबा का दरबार व श्रृंगार गाजियाबाद से आए दीपेश सिंघल ने किया। आखिर में कार्यक्रम का विश्राम आरती व प्रसाद वितरण के साथ किया गया। संवाद