{"_id":"65e2ca39f3d90b8dac0d37bd","slug":"history-sheeter-wife-and-friend-arrested-who-escaped-after-cutting-the-lockup-window-in-bareilly-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवालात की खिड़की काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवालात की खिड़की काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और दोस्त गिरफ्तार
Sat, 02 Mar 2024 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:12 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। दोनों को भगाने में अंकित की पत्नी और दोस्त ने मदद की थी।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी और दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी कोर्ट की हवालात से जो सरिया तोड़कर फरार हुए थे, उसे काटने के लिए ब्लेड अंकित की पत्नी और दोस्त ने लाकर दिया था। सीसीटीवी व जांच में साक्ष्य जुटाकर कोतवाली पुलिस ने अंकित की पत्नी और दोस्त बिरजू को जेल भेजा है।
विज्ञापन
23 फरवरी की शाम को बिहारीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। जांच में पुलिस को खिड़की की सरिया के पास हेक्सा ब्लेड (आधी कटी आरी) मिला था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच में पुलिस को पता लगा कि अंकित का दोस्त ख्वाजा कुतुब निवासी बृजमोहन उर्फ बिरजू और अंकित की पत्नी आशी यादव ने मदद की थी। पुलिस ने शुक्रवार को बृजमोहन और आशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में दोनों का नाम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
बिरजू ने देसी शराब के पौव्वे की खातिर दिया था ब्लेड
कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि बिरजू नशेड़ी है। उसने पुलिस को बताया कि आशी ने उसे सौ रुपये दिए थे। कहा था कि उसके पति को भागने के लिए हवालात की सरिया काटनी हैं तो ब्लेड का जुगाड़ कर दो। बिरजू ने बिहारीपुर चौकी के सामने से 20 रुपये में ब्लेड खरीदा था। उसके पास जो 80 रुपये बचे थे, उनसे देसी शराब का पौव्वा खरीद लिया था। वह आशी के साथ कोर्ट में अंकित से मुलाकात करने गया था। पुलिस की नजर से बचाकर उसने अंकित को ब्लेड का टुकड़ा दे दिया था।
विज्ञापन
UP: माफिया अशरफ के साले सद्दाम और गुर्गों की अवैध संपत्ति की जांच शुरू, प्रयागराज भी जाएगी बरेली पुलिस
प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि अंकित व सचिन की फरारी में आशी और बिरजू की भूमिका मिली है। दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस और एसओजी की टीमें दोनों बंदियों की तलाश कर रही हैं। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।