फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History Sheeter Sanjeev Chauhan, who broke CO's hand, arrested

सीओ का हाथ तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर संजीव चौहान गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter Sanjeev Chauhan, who broke CO's hand, arrested
आरोपी संजीव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीबीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी में की कार्रवाई, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
सीबीगंज। एक एजेंसी से लोन पर लिए गए दो ट्रैक्टरों को धोखाधड़ी कर गायब करने के मामले में थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। एजेंसी संचालक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीबीगंज थाने के सामने सिद्धिदात्री इंटरप्राइजेज के नाम से पंकज द्विवेदी की ट्रैक्टर एजेंसी हैं। बताया कि 15 जून को फरीदपुर के राधेश्याम, मुकेश, सुरजीत किस्तों पर एक ट्रैक्टर ले गए थे। इसके कुछ दिन बाद सुरजीत के साथ आकर जुबेर और मुनीश भी किस्तों पर ट्रैक्टर ले गए। जुलाई में जब एजेंसी संचालक उनके पास रकम मांगने पहुंचे तो आरोपियों ने रकम देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर एजेंसी संचालक थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों ट्रैक्टर थाना कैंट के गांव चौबारी निवासी हिस्ट्रीशीटर संजीव चौहान ने धोखाधड़ी करके मंगाए हैं। पुलिस ने बीते दिन गजरौला में छापा मारकर एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद हिस्ट्रीशीटर संजीव को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार रात पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ चौबारी गांव में दबिश दी। वहां से संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। संजीव पर आधा दर्जन से ज्यादा डकैती समेत विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। संजीव ने दो साल पहले एक मामले में दबिश देने पहुंचे तत्कालीन सीओ कुलदीप सिंह पर हमला कर दिया था। इसमें सीओ का हाथ टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed