{"_id":"61d847ae4ceefd66fb4a76b8","slug":"hindu-jagran-manch-vandalized-salon-burnt-the-effigy-of-javed-habib","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हिंदू जागरण मंच का फूटा गुस्सा: सैलून में तोड़फोड़ कर जावेद हबीब का फूंका पुतला, बोले- महिलाओं का अपमान बर्दास्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हिंदू जागरण मंच का फूटा गुस्सा: सैलून में तोड़फोड़ कर जावेद हबीब का फूंका पुतला, बोले- महिलाओं का अपमान बर्दास्त नहीं
Fri, 07 Jan 2022 07:31 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:31 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने पीड़ित महिला से मांफी मांगी है। उधर, महिला पूजा गुप्ता का कहना है कि माफी मांगने के नाम पर जावेद हबीब मात्र ड्रामा कर रहा है।
विज्ञापन
जावेद हबीब का फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों में थूकने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इससे हेयर ड्रेसर की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच बरेली में हिंदी जागरण मंच ने जावेद हबीब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सैलून में तोड़फोड़ की। साथ ही जावेद हबीब का पुतला भी फूंका। विवाद के बाद सैलून को शुक्रवार को बंद कर दिया।
विज्ञापन
जावेद हबीब ने मांगी माफी
दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने पीड़ित महिला से मांफी मांगी है। उधर, महिला पूजा गुप्ता का कहना है कि माफी मांगने के नाम पर जावेद हबीब मात्र ड्रामा कर रहा है। यह मुझे सहन नहीं है। अब तो मैं जावेद हबीब को सजा दिलाकर ही दम लूंगी।
विज्ञापन
पूरे नारी समाज का अपमान
वंशिका ब्यूरी पार्लर संचालिका पूजा गुप्ता का कहना है कि यह मेरा नहीं ब्लकि नारी समाज का अपमान है। सेमिनार के दौरान भीड़ में मुझे मंच पर बुलाकर इस तरह अपमानित किया जाएगा, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मेरा मकसद तो अब जावेद हबीब को सजा दिलाने का ही है। उन्होंने बताया कि जावेद हबीब द्वारा मेरे बालों पर थूकने की वीडियो पुलिस को सौंपी है। इससे पुलिस को जांच करने में आसानी रहेगी और जावेद हबीब को भी जल्द से जल्द सजा मिल सकेगी।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भी हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की प्रांत महामंत्री दीपा त्यागी के साथ पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हबीब ने महिलाओं का अपमान किया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये था मामला
मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुला लिया। इसी दौरान जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इसका एक वीडियो जहां तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।
वर्कशॉप के दौरान जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूकते हुए इसकी खूबी बताई। इस बीच वह यह भी कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि इस थूक में जान है। वह यह भी कहते हैं कि बाल गंदे हैं, क्योंकि शैंपू नहीं किया है। इसके बाद वह महिला के बालों में कंघी करते हुए वर्कशॉप में शामिल अन्य महिला व पुरुषों से पूछते हैं कि यदि बालों में पानी की कमी है तो... और इसके बाद वह महिला के बालों पर थूकते हुए दिख रहे हैं।