फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High security registration plate will be necessary from today but will be available in black ..

आज से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जरूरी मगर मिलेगी ब्लैक में..

Mon, 19 Oct 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
High security registration plate will be necessary from today but will be available in black ..
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : demo photo

ट्रांसपोर्टरों का आरोप- पांच गुना तक कीमत वसूल रहे हैं डीलर
विज्ञापन

अफसरों ने भी काटी कन्नी तो दी चक्का जाम करने की चेतावनी

बरेली। सोमवार से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न होने पर आरटीओ दफ्तर में छोटी-बड़ी किसी भी गाड़ी का दस्तावेज संबंधी कोई काम नहीं होगा। इस बीच ट्रांसपोर्टरों ने आरोप लगाया है कि अफसरों की सांठगांठ से डीलर इस प्लेट के लिए पांच गुना तक कीमत वसूल कर रहे हैं। उन्होंने अफसरों पर शिकायत पर जांच तक न कराने का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने की तक चेतावनी दे डाली है।
शासनादेश के मुताबिक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नए और पुराने सभी वाहनों पर लगाना अनिवार्य होगा। पुराने वाहनों के लिए तीन श्रेणियों में समयसीमा निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत तीन से छह महीने तक का समय नंबर प्लेट लगाने के लिए दिया गया है। इसके बाद उन गाड़ियों को सीज कर दिया जाएगा जिन पर यह सिक्योरिटी प्लेट नहीं होगी। तीन दिन पहले आरटीओ कार्यालय की ओर से निर्देश जिले में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत गाड़ियों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का काम पहले से बंद है, 19 अक्तूबर से उनके सभी काम बंद हो जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए डीलर ढाई हजार रुपये तक मांग रहे हैं। यही नहीं, अलग-अलग डीलरों ने इस प्लेट का अलग-अलग रेट तय कर रखा है। उधर, अफसर न प्लेट का सही रेट बता रहे हैं न डीलरों से पूछ रहे हैं। रविवार को बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के बाद अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने बताया कि वह सोमवार को उप परिवहन आयुक्त को ज्ञापन देकर नंबर प्लेट की दर तय करने की मांग करेंगे। अगर कोई ठोस कार्रवाई न हुई तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के तहत 19 अक्तूबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर कार्यालय में कोई भी वाहन संबंधी कार्य नहीं होगा। इस संबंध में दो दिन पहले ही आदेश जारी कर दिया गया है। - आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed