फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school student shot dead in broad daylight in Bareilly

Bareilly News: बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, साइकिल से आए दो लड़कों ने सीने में मारी गोली

Sun, 17 Dec 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 03:29 PM IST
सार

Bareilly News : भमोरा क्षेत्र में रविवार दोपहर को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बल्लिया चौराहे पर हाईस्कूल के छात्र सूर्यांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने छोटे भाई के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
High school student shot dead in broad daylight in Bareilly
छात्र की हत्या से सहमा उसका छोटा भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में भाई के साथ बाइक से घर का सामान लेने बाजार जा रहे हाईस्कूल के छात्र सूर्यांश की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हत्यारोपी साइकिल पर आए और उसे गोली मार दी। बाद में इनमें से एक खुद ही थाने पहुंच गया। एसएसपी और एसपी देहात ने मुआयना किया, घटना की प्राथमिक वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


घिलौरा गांव निवासी 17 वर्षीय सूर्यांश उर्फ छोटू पुत्र ओमवीर रविवार दोपहर ढाई बजे अपने छोटे भाई नितिन के साथ घर से बाइक लेकर बल्लिया पेट्रोल पंप पर गया था। यहां उसने बाइक में पेट्रोल डलवाया। वहां से यह लोग घर का सामान लेने बाजार की ओर जा रहे थे। बाइक सूर्यांश चला रहा था। 
विज्ञापन


साइकिल पर सवार थे दोनों आरोपी 
रास्ते में साइकिल सवार दो लड़के मिले, जिनमें से एक ने सूर्यांश को सामने से गोली मार दी। 315 बोर के तमंचे से चली गोली सूर्यांश के सीने में धंसी और वह चीखकर गिर पड़ा। बाइक गिरने से नितिन भी घायल हुआ। बदहवास नितिन चीखता रह गया और साइक सवार दोनों आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने मोबाइल निकालकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। दिनदहाड़े सड़क पर छात्र को गोली मारने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ देर में ही पहुंची पुलिस ने सूर्यांश को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। 

मृतक के भाई से जुटाई जानकारी 
सूचना पर एसएसपी घुलेस सुशील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने नितिन से वारदात को लेकर पूछताछ की। नितिन ने बताया कि साइकिल पर गांव निवासी रुद्रप्रताप उर्फ देव और नीरज थे। गोली रुद्र ने चलाई थी। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई।

इस बीच पता लगा कि रुद्र भमोरा थाने ही पहुंच गया है। एसपी देहात ने उससे बंद कमरे में पूछताछ की। बारह साल पहले घिलौरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही हकीकत सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed