{"_id":"6768bc22c46a4c94bf0a3936","slug":"high-school-student-missing-in-bareilly-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में छात्र लापता: आधी रात किया कॉल, बोला- 'मां! मुझे बचा लो, कुछ लोग...'; फिर बंद हो गया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में छात्र लापता: आधी रात किया कॉल, बोला- 'मां! मुझे बचा लो, कुछ लोग...'; फिर बंद हो गया फोन
Mon, 23 Dec 2024 06:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:59 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में मॉल घूमने गया छात्र लापता हो गया। उसने रात करीब 12 बजे अपनी मां को कॉल की। उनके मुताबिक वह घबराया हुआ था। उन्होंने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की श्यामगंज चौकी इलाके के निवासी 17 वर्षीय छात्र की मां ने रविवार आधी रात पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दी। इससे खलबली मच गई। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। मामला मारपीट का माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
श्यामगंज चौकी इलाके में रहने वाली महिला नाजरीन ने रात 12 बजे के बाद यूपी 112 को कॉल करके बेटे आरव के अपहरण की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा इस वर्ष हाईस्कूल में आया था, लेकिन पिता वसीम अकरम का निधन होने की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोहरा रोड की घटना
महिला ने बताया कि बेटे ने रात करीब नौ बजे उनसे रुपये मांगे। उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ मॉल जाकर कुछ खाएगा। रात 12 बजे बेटे ने कॉल की। वह घबराया हुआ था। कहा कि मां मुझे बचा लो। वह डोहरा रोड पर है। कुछ लोग उसे जबरन पकड़कर ले जा रहे हैं। महिला के मुताबिक इसके बाद से आरव का नंबर बंद आ रहा है। उन्हें डर है कि कोई अनहोनी न हो जाए।

बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरव की स्कूटी डोरा मोड़ पर मिली है। अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि साथ पीने खाने के दौरान झगड़ा हुआ है। आरव को जल्दी तलाश कर लिया जाएगा।