फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school student commits suicide by jumping from water tank in Bareilly

हाईस्कूल के छात्र ने दी जान: रात में फोन पर बात करते करते पानी की टंकी पर चढ़ा और कूद गया

Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

सीबीगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में हाईस्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव पानी की टंकी के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
High school student commits suicide by jumping from water tank in Bareilly
छात्र के शव को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में यूपी बोर्ड के रिजल्ट आने से पहले हाईस्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि सोमवार रात छात्र फोन पर बात करते करते पानी की टंकी पर चढ़ा और ऊपर से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मामला सीबीगंज के खड़ौआ गांव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का है। मंगलवार की सुबह कॉलोनी के लोग टहलने निकले तो उसका शव टंकी के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज और परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन


Bareilly News: कॉलेज के पास लड़की पर तेजाब से हमला, सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि कॉलोनी में रहने वाले हाईस्कूल के 16 वर्षीय छात्र आदित्य आर्य उर्फ ओम सोमवार रात फोन पर किसी से बात कर रहा था। बात करते करते वह कॉलोनी में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉलोनी के लोग मामला प्रेम प्रसंग का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed